Monday, 2 November 2020

निजी न्यूज़ नौटंकी

 हमरे गउंवां के खलिहर बकैती के जइसन, 

जइसे कुक्कुरिया भोकौती करें, 

अउर कउवन के करकस ककैती के जइसन, 

तू कहबू जवन हम उहे मान लेब, 

तोहरे बकला पे एतना त सम्मान देब.

©स्वयं

Thursday, 29 December 2016

मरना ही जब हासिल है तो..जीवन क्यूँ मिल जाता है ?

मरना ही बस हासिल है तो

जीवन क्यूँ मिल जाता है ?

चलती का नाम ही गाड़ी है

तो रस्ता क्या कहलाता है ?

अब तलक नहीं क्यूँ कल आया ?

क्यूँ आज यूँहीं बीता जाता है ?

वो क्या? जो खुशवास करे

फिर क़र्ज़ वही हो जाता है।

दुःख शामिल होगा, तो होगा

क्यूँ दर्द पराया लगता है ?

*** *** *** ***

मरना ही जब हासिल है

तो जीवन क्यूँ मिल जाता है ?

@प्रदीप कुमार सिंह

Wednesday, 18 May 2016

Manish chandra ne question paper bta diya krishak aandolan bhartiy swantantrata aandolan me krishak ki bhumika krishak sanrachna agrarian class and community  ab kaun kya ukhadega ? Amarnath pas kar gaye ,,, khair ye to hota hi hai .. power ese istemal nhi krte '''

Saturday, 27 February 2016

न होना था और जो हुआ भी नही


तेरे होने से इतना यकीं हो रहा है,
ना होना था जिसको वही हो रहा है।

तेरे ख़्वाबों में अक्सर  गुजरी हैं रातें,
मेरे दिन में भी अक्सर यही हो रहा है।

तु कहती नही फिर भी सुनता हूँ मैं,
जो कहते हैं सब बस वही हो रहा है।

Tuesday, 16 February 2016

मगर दिल ?


जो किसी दुःख के होने पर - मेरे रोने पर,
मुझे ढाढ़स देते थे - साहस देते थे,
वो भी छूट गए न जाने कहाँ ?

इसका दुःख भी हुआ करता था,
मैं इसको भी सहा करता था,
और ग़फ़लत में रहा करता था,
कि कभी-न-कभी तो ये होना है,
''फिर मिलेंगें'' तो फिर क्यूँ रोना है ?

पर देखो ढाढ़स को भी साहस नहीं ,
यकीं को भी राहत नहीं ,
मैं निरा आदमी - और कोई नहीं।

वो अश्क़ - जो हर बार बहते थे ,
बेवज़ह जारोकतार रहते थे ,
वो भी छूट गए - जाने क्यूँ रूठ गए ,
अब भी उनपे कोई अख़्तियार नहीं ,
देखो मुझे, मैं निरा आदमी - कोई मेरा यार नहीं।

जो राहे-मंजिल थी - मुड़ गयी ,
मैं अवाक्-हताश, भाव-भंगिमा तक उड़ गयी ,
अब तो कुछ भी नही मेरे पास,
न मेरे दोस्त, न अपने, न आँशू,
ना मेरी भाव-भंगिमा, न मेरा मैं.

''मगर दिल ?''
- अरे!
सारी फ़साद यही है।

Monday, 18 January 2016

दुनियाँ बहुत खूबसूरत है,
और ज़िंदगी बहुत छोटी,
यहाँ हर शख़्स का ईमान है-
उसी की नक़ाबपोशी,
तो पहले कमियाँ तलाश लो,
फिर तय करो दोस्ती।
@ प्रदीप

Wednesday, 28 October 2015

उनकी यादों से(कफ़ील आज़र अमरोवी)
ज़िंदगी के पेड़ से 
एक पत्ता और गिर कर 
ढेर में ग़ुम हो गया है 
ढेर उन पत्तों का जो पहले गिरे थे 
हँस रहा है 
ज़िंदगी का पेड़ खुश है 
जैसे उसका बोझ हल्का हो गया है 

Wednesday, 8 July 2015

मेरे मन के नशेमन में


कुछ आस के पंछी हैं ,
इस सूने आँगन में।
इक प्यासा जीवन है,
मेरे मन के नशेमन में……

Friday, 16 January 2015

तो फिर कहाँ का मैं

तू यहीं है तो ठिकाना इक मुसलसल है ,
होगी कहीं की और तो फिर कहाँ का मैं।
(यादों के पिटारे तो मगर होंगे यही पे ,)
यादों के पिटारे तो मगर होंगें सही है ,
चुक जाएगी जो याद तो फिर कहाँ का मैं।
(हम मिलेंगे देखना तुम चाँद पूनम के ,)
मसलन देख तो लें चाँद हम भी,
दिख जाये तुमको और तो फिर कहाँ का मैं।
(नहीं नादाँ हूँ इस कदर ग़म-कोश ना कर ,)
ना करूँ ग़म-कोश फिर भी याद रखना ,
गर हुई ग़ुस्ताख़ तो फिर कहाँ का मैं।
(हुई ग़ुस्ताख़ तो मैं खुदा से मौत मांगू ,)
मेरे सिवा मत माँगना कुछ और उससे ,
आ गई गर रास उसे तो फिर कहाँ का मैं।

-प्रदीप 

Wednesday, 31 December 2014

नव-साल

मेरी तमन्ना,न मुझे नव-साल ही दे।
लौटा वही गर्दू, वो ख़याल भी दे।
ख़ार-ओ-ख़स ही नहीं बा-सब्ज़ मगर,
दे, दे, पुर्सिशे-ए-अहवाल भी दे।
@प्रदीप

नया साल


Tuesday, 2 December 2014

न राधा नाच पाती है

रह-रह के उसे सोचनें को
न वक़्त रहा, ना ही कोई याद आती है

मगर जब लिखता हूँ तो
हर दफ़ा इक फ़साद होती है

जैसे, न बचा है नौ-मन तेल
न राधा नाच पाती है 
-प्रदीप

To someone special


जाने कब भेज दे
वो इन्तिज़ार-ए-इश्क़ का खत
बस
इसी इंतजार में हूँ
-


Tuesday, 15 July 2014

थे कभी हम-बिन



बेकद्रो सी भी वो नहीं अब क़द्र कर पाते 
थे कभी हम-बिन नहीं जो सब्र कर पाते।
नहीं थी बादशाहत बिन-हमारे बज़्म में उनके
ग़लत-फ़हमी नहीं के कभी वे कुफ़्र कर पाते।

तख़य्युल में तग़ाफ़ुल है हकीकत तो है ख़स्ताहाल 
दिल-ए-कद्र-ए-सुखन के नहीं वो अब्र रह पाते। 

बेकद्रो सी भी वो नहीं अब क़द्र कर पाते
थे कभी हम-बिन नहीं जो सब्र कर पाते।

@प्रदीप 

Saturday, 5 July 2014

बहुत से है पहलू


बहुत से है पहलू 
इन अमानुष से मानुष की ,
है इक और ,
जो है जवानी से अस्मत के
बगावत की।
निर्भया-दामिनी-आरुषी से सुन लो ,
है दौर-ए-जहाँ अब 
अदावत की।
अदावत कि वफ़ा के यूँ 
सिलसिलें न रख ,
बेगैरत क़ैश 
औ' आशिक़ों के 
काफिले न रख।
अदावत कि इंतेहा
सबके वजूद का है।
क्या ख़ाका है बनाया 
'खुदा के खुद-फुगुं का है'।
बेटियाँ तक नहीं महफूज़ 
हैं माँ-बाप से ,
आने वाला भी,
 डर रहा है आज से।
अतीत ने कैसा 
ये सितम बरपा है ?
मौत सी आवाज़ 
आती साज़ से।
@प्रदीप

जाने किसमें संलिप्त है



जाने किसमें संलिप्त है
फिर भी,
 मन ये मेरा रिक्त है।
@प्रदीप

Sunday, 29 June 2014

हो गए हम बंजारे

हो गए सब बंजारे 
नींद के मारे है सारे 
हर डगर हारे है सारे 
 बीज स्वप्नों के पले जो 
हो गए सब बंजारे 
दो कदम के हमसफ़र हम 
तब ना सोचे थे मगर अब 
छुट गए है सब सहारे
हो गए हम बंजारे 
थी मसर्रत हर ज़रर में 
खार भी बेकार थे 
छिप गए सारे नज़ारे 
हो गए सब बंजारे 
हो गए..............
@ प्रदीप

Sunday, 22 June 2014

ऐसा भी है



ईमान     और    मुहब्बत  ही    नहीं     तुझमें,
वलवला-ए-ज़ंग  है  जो,  वो  जलजला  भी  है।

यहाँ  मिला किसको , जो  केवल  भला  ही  है,
 मत  कर यकीं इस कदर, ये दुनिया बला भी है।

तू    ही     कश्ती-भँवर-साहिल-नाख़ुदा     तेरा,
है  यहाँ   कौन,  जिसका   वो   अल्लाह   भी   है?
 -प्रदीप

Friday, 6 June 2014

अच्छा लगा

कभी कविता में अतीत से टकराना 
कभी लेखो की शफ़ों में डूब जाना 
रहना जहाँ में वंचित अपने प्राप्य से
और जुड़ जाना माओ लाल-सलाम से

अलगाव का यह भाव अच्छा लगा 
आत्म-रक्षा का यह दाँव अच्छा लगा 

उपज-हताशा ह्रास-संस्कृति की 
हथियार, लालच, उत्पीड़न की 
यह न्याय औ समता का आधार हो न हो 
कारण अबला के दोहन का बारम्बार हो न हो 

ग्रसित मनुजता का यह नाव अच्छा लगा 
प्रगति का यह अनुभाव अच्छा लगा 

तम वन में दरख्तो पर बुद्ध औ गांधी
आत्म-हत्या के लिये है डाल ली फाँसी 
अनहद नाद गूँजती है हवा की गूँज से 
कह रहा माओ सत्ता आती है बन्दूक से  

ज्ञान का यह प्रतिबिम्ब अच्छा लगा 
धरा पे शर्म का यह धुंद अच्छा लगा 

पैसा-पॉवर-फ्री सेक्स का प्रस्ताव अच्छा लगा 
या तथा-कथित राष्ट्र-रक्षा का दांव अच्छा लगा 

वर्तमान को अतीत का आधार अच्छा लगा 
भविष्य को आज का यह द्वार अच्छा लगा 

-प्रदीप 

तुमसे

तुम बढ़ो,
कदम-दर-कदम इतना 

कि हर साज़ हो तुमसे 
 साज़ का आग़ाज़ भी तुमसे 

  हर गीत हो तुमसे, और
गीतों के अल्फ़ाज़ भी तुमसे
मेरी हर जीत हो तुमसे, और
जीत का अंजाम भी तुमसे 

हर महफिल भी तुमसे, और

 महफ़िल-ए-खास भी तुमसे 

नियति के पास हो जितना  
जो हो किसी का सपना 
तुम बढ़ो,
कदम-दर-कदम इतना। 


हर जज्बात में जो शामिल हो 
हर ख़यालात के जो क़ाबिल हो 
वो तुम हो, वो तुम हो ,वो तुम हो।

अब, जब तुम हो सामने

तो कह दूँ हर वलवला तुमसे 
ये हाल है तुमसे 
ये नयी-नयी फितरत भी तुमसे 
मेरी ग़ज़ल भी तुमसे 
और कविता भी तुमसे 
साज़ भी, आवाज़ भी 
और अंदाज़ भी तुमसे 
मेरे रिश्ते नाते भी तुमसे 
मेरी मंज़िल के रास्ते भी तुमसे 

जब मेरा सबकुछ है तुमसे 
तो क्यूँ नहीं तुम मुझसे।।


मैंने सोचा-नदी की धार है तुमसे 
मैंने माना- फ़िज़ा की बहार है तुमसे 
मैंने देखा- चाँदनी बार-बार है तुमसे 
मैंने चाहा- मेरा संसार हो तुमसे 
मैंने कहा जो बार-बार है तुमसे 
के सबकुछ है तुमसे 
तो फिर
क्यूँ  नही तुम मुझसे